फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   804 polling station in srinagar

श्रीनगर में 804 पोलिंग स्टेशन पर होगा मतदान

Thu, 20 Nov 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 20 Nov 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
804 polling station in srinagar

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए श्रीनगर जिले की आठ विधानसभा सीटों का नोटीफिकेशन बुधवार को जारी कर दिया गया। श्रीनगर के आठ विधानसभा सीटों पर 623717 मतदाता मतदान करेंगे। श्रीनगर के कश्मीरी विस्थापितों के लिए जम्मू, दिल्ली व उधमपुर में 25 स्पेशल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। बुधवार को इसकी जानकारी जिला चुनाव अधिकारी फारूक अहमद शाह ने दी।

विज्ञापन


श्रीनगर की आठ विधानसभा सीटों पर 324725 पुरुष व 298988 महिला मतदाता हैं। शाह ने बताया कि श्रीनगर के 412 स्थानों पर 804 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा श्रीनगर के कश्मीरी विस्थापितों के लिए 25 स्पेशल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 20 जम्मू, चार दिल्ली व एक उधमपुर में स्थापित किया गया है। चुनाव के सफल आयोजन के लिए 15 नोडल आफिसर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


जोकि चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अबजर्बर, विडियो सर्विलेंस टीम, वीडियो ब्यूविंग टीम, एकाउटिंग टीम, फ्लाईंग स्कवाड, स्थापित किए गए हैं। पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए जाने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए मोनिटरिंग कमेटी गठित की गई है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए श्रीनगर जिले को 23 जोनस व 111 सेक्टर्स में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए ईवीएम के 1630 बैलट यूनिट व 997 कंट्रोल यूनिट मौजूद हैं। इस मौके पर स्वीप अबजर्बर के स्यामा प्रसाद, नोडल आफिसर जीएम डार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed