फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   8 workers working on project of 200 crore

व्यवस्था का हाल: 200 करोड़ का प्रोजेक्ट, काम कर रहे हैं सिर्फ 8 मजदूर

Fri, 05 May 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 05 May 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
8 workers working on project of 200 crore
Construction - फोटो : Demo Photo

जम्मू में बस स्टैंड के साथ बन रही 200 करोड़ की चार मंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग के काम को निजी कंपनी आठ मजदूरों से करवा रही है। इस कारण डेढ़ साल में सबसे निचली मंजिल भी नहीं बन पाई है। पार्किंग का काम पिलर भरने तक पहुंचा है। 

विज्ञापन


जेडीए के अनुसार मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम दिसंबर 2018 तक पूरा किया जाना है। इसको लेकर संबंधित कंपनी को भी आदेश कर दिए गए हैं। जनरल बस स्टैंड शॉप कीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि काम को पूरा करने के लिए आठ मजदूर लगाए गए हैं। ऐसे में तो बीस साल में भी काम पूरा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


प्रशासन को तेजी से काम करवाने के लिए ज्यादा मजदूर लगाने चाहिए। ट्रेडर्स वेल्फेयर संघर्ष एसोसिएशन जम्मू के प्रधान रमेश कुमार और महासचिव राजन गुप्ता ने कहा कि काम को पूरा करने के लिए लंबा समय लग सकता है। कंपनी ने आठ मजदूर काम पर लगाए हैं। इस कारण काम धीमी गति से चल रहा है। डेढ़ साल बीतने के बाद भी काम आधा भी नहीं हो पाया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed