फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   8 army men will be honored by shaurya chakra by president of india

जम्मू-कश्मीर के 8 जांबाजों को मिला वीरता का 'शौर्य चक्र', ये हैं सम्मानित हुए शूरवीर

Thu, 26 Jan 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 26 Jan 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
8 army men will be honored by shaurya chakra by president of india
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

68वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तरी कमान में तैनात भारतीय सेना के बहादुर जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषण की गई। स्वर्गीय हवलदार प्रेम बहादुर रेसमी और मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र पुरस्कार पुरस्कार से नवाजा गया। 

विज्ञापन



उत्तरी कमान के आठ बहादुर जवानों को तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जवानों को उनकी वीरता और शांतिकाल के दौरान के आत्म बलिदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन


उत्तरी कमांड की सूची में आपरेशन रक्षक के मेंशन-इन-डिस्पैचेज एवं ऑपरेशन मेघदूत और सेना पदक (वीरता) के पुरस्कार भी शामिल हैं। मेजर सूरी को कश्मीर में एक आपरेशन के दौरान प्रेरक नेतृत्व और विशिष्ट वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा शौर्य चक्र पुरस्कार

8 army men will be honored by shaurya chakra by president of india
भारतीय सेना के जांबाज होंगे सम्मानित - फोटो : bureau

शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में लेफ्टिनेंट कर्नल अतुल गुप्ता, मेजर रजत चंद्र, मेजर दीपक कुमार उपाध्याय, कप्तान आशुतोष कुमार, नायब सूबेदार विजय कुमार, पैरा ट्रूूपर अब्दुल कयूम, हवलदार हनुमान राम सरन और स्वर्गीय नाइक गावडे पांडुरंग महादेव शामिल हैं।

इन सैनिकों को विभिन्न आपरेशनों में विशिष्ट वीरता, असाधारण वीरता और प्रेरक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू ने अपने सम्मान संदेश में राष्ट्र के प्रति जवानों की अनुकरणीय सेवाओं के लिए उत्तरी कमान के सभी रैंकों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed