Jammu Kashmir: पुलिस महकमे में साल के पहले सप्ताह में ही बड़ा बदलाव, 14 डीआईजी-छह एसएसपी समेत 74 अधिकारी बदले
राजभवन के स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के निदेशक शक्ति कुमार पाठक को डीआईजी जम्मू-कठुआ सांबा बनाया गया है। इसके अलावा विवेक गुप्ता उत्तरी कश्मीर व श्रीधर पाटिल डीआईजी ट्रैफिक जम्मू, जोगिंदर सिंह एसएसएफ निदेशक बनाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पुलिस महकमे में व्यापक पैमाने पर फेरबदल किया गया है। 14 पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), पांच जिलों के पुलिस प्रमुख समेत 74 पुलिस अधिकारियों के शुक्रवार को तबादले किए गए। राजभवन के स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के निदेशक शक्ति कुमार पाठक को डीआईजी जम्मू-कठुआ सांबा, विवेक गुप्ता को डीआईजी उत्तरी कश्मीर व श्रीधर पाटिल को डीआईजी ट्रैफिक जम्मू बनाया गया है।
इसी प्रकार सांबा, कठुआ, किश्तवाड़, बारामुला, बांदीपोरा व कुलगाम के पुलिस प्रमुख बदल दिए गए हैं। जम्मू के एसएसपी ट्रैफिक व एसपी ग्रामीण का भी तबादला कर दिया गया है। तबादला सूची में 21 आईपीएस शामिल हैं। गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त/अतिरिक्त मुख्य सचिव राज कुमार गोयल की ओर से जारी आदेश में आईपीएस गरीब दास को स्थानांतरित कर निदेशक एसकेपीए उधमपुर बनाया गया है।
इसी तरह आईपीएस विवेक गुप्ता को डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज बारामुला बनाया गया। इस पद से आईपीएस उदय भास्कर बिल्ला को रिलीव किया गया है। उन्हें डीआईजी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
आईपीएस इम्तियाज इस्माइल पर्रे को डीआईजी ट्रेनिंग पुलिस हेडक्वार्टर, आईपीएस उमेश कुमार को डीआईजी होम गार्ड जम्मू, आईपीएस रईस मोहम्मद भट्ट को इंचार्ज डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज अनंतनाग बनाया गया है। डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज अनंतनाग के पद से आईपीएस सुजित कुमार को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है।
आईपीएस डॉ. अजीत सिंह को इंचार्ज डीआईजी राज्य जांच एजेंसी, आईपीएस अल्ताफ अहमद खान को इंचार्ज डीआईजी सीआईडी कश्मीर, आईपीएस हसीब उर रहमान को इंचार्ज डीआईजी रेलवे जेएंडके बनाया गया है। हसीब राज्य जांच इकाई (एसआईयू) जम्मू में भी सेवाएं देंगे।
आईपीएस विकास गुप्ता इंचार्ज डीआईजी जेल जेएंडके को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। आईपीएस अब्दुल क्यूम को इंचार्ज डीआईजी आईआर कश्मीर बनाया गया है। वह राज्य जांच इकाई कश्मीर में भी सेवाएं देंगे। आईपीएस निशा नथियाल को इंचार्ज डीआईजी आर्म्ड जम्मू बनाया गया है।
वह डीआईजी आईआर जम्मू की भी सेवाएं देंगे। आईपीएस जावेद इकबाल मट्टू को इंचार्ज डीआईजी अपराध जेएंडके और एसएसपी जोगेंद्र सिंह का तबादला कर उन्हें निदेशक विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) जेएंडके बनाया गया है। जारी आदेश के तहत आईपीएस नागपुरे आमोद अशोक बारामुला के नए एसएसपी होंगे।
आईपीएस लक्ष्य शर्मा एसपी बांदीपोरा, साहिल संगराल एसपी कुलगाम, बेनम तोश सांबा के नए एसएसपी बनाए गए हैं। शिवदीप सिंह जमवाल को कठुआ का एसएसपी लगाया गया है। राहुल चाढ़क एसपी रूरल जम्मू बनाए गए हैं। खलील अहमद पोसवाल एसपी किश्तवाड़ व अल-ताहिर गिलानी एसपी बडगाम होंगे।
इसके अलावा आईपीएस अभिषेक महाजन एआईजी (कल्याण) पुलिस मुख्यालय, आईपीएस जीवी संदीप चक्रवर्ती एआईजी (सीआईवी) पुलिस मुख्यालय, आईपीएस शोभित सक्सेना सीआईडी मुख्यालय में एसपी सीआईडी, कौशल कुमार शर्मा को आईआर-19वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।
शौकत डार कमांडेंट आईआर-4 बटालियन, बकर हुसैन समून कमांडेंट आईआर-23वीं बटालियन, राजिंदर कुमार गुप्ता सहायक निदेशक, एसकेपीए उधमपुर, राजेश कुमार शर्मा को उप राज्यपाल के सलाहकार (बी) के साथ ओएसडी के रूप में तैनात किया गया है।
राजेश बाली सहायक निदेशक एसकेपीए बनाए गए
संजीव कुमार खजूरिया कमांडेंट आईआर-24वीं बटालियन, राजेश बाली को सहायक निदेशक एसकेपीए उधमपुर के पद पर उपलब्ध रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है। रमेश कुमार अंगराल आईआर-22वीं बटालियन कमांडेंट, मोहन लाल एडीजीपी रेलवे के स्टाफ ऑफिसर, शब्बीर अहमद मलिक कमांडेंट आईआर-21वीं बटालियन में तैनाती मिली है।
मो. जैद कमांडेंट जेकेएपी-11वीं बटालियन, रणधीर सिंह कमांडेंट आईआर-20वीं बटालियन, एसपी वीरेंद्र सिंह एआईजी (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, ताहिर सलीम खान जेकेएपी-9वीं बटालियन कमांडेंट, रमेश चंदर कोतवाल कमांडेंट आईआर-1 बटालियन, अबरार अहमद चौधरी कमांडेंट आईआर-5वीं बटालियन में भेजा गया है।
शफकत हुसैन कमांडेंट आईआर-6वीं बटालियन, मनोज कुमार पंडित एआईजी (टेक) पुलिस मुख्यालय, संजय शर्मा उप कमांडेंट आईआर-14वीं बटालियन, मोहम्मद आफताब मीर डिप्टी कमांडेंट आईआर-22वीं बटालियन, सुरजीत कुमार भगत को उप कमांडेंट आईआर-15एफएच बटालियन नियुक्त किया गया है।