फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   73rd-74th constitution amendment will be implemented in panchayats in jammu kashmir said Murmu

पंचायतों की मजबूती के लिए 73वां-74वां संविधान संशोधन होगा लागू- उप राज्यपाल मुर्मू

Sat, 30 Nov 2019 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
73rd-74th constitution amendment will be implemented in panchayats in jammu kashmir said Murmu
उप राज्यपाल जीसी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में बैक टू विलेज कार्यक्रम में आतंकी हमले के दो दिन बाद शुक्रवार को उप राज्यपाल जीसी मुर्मू बडगाम जिले के बीरवाह के सोनपाह में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों को और अधिकार संपन्न बनाने के लिए पंचायत राज अधिनियम के 73वें व 74वें संविधान संशोधन को लागू करने पर काम कर रही है।

विज्ञापन


मुर्मू ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह आयोजन सुचारु चल रहा है। भारी संख्या में लोगों की इसमें भागीदारी हो रही है। कार्यक्रम को जनता से भारी समर्थन मिल रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ इलाकों में कुछ लोग इस कार्यक्रम को पटरी से उतारने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


अनंतनाग के हकूरा में हुए हालिया घटना जिसमें स्थानीय सरपंच व एक अधिकारी की मौत हो गई थी, उसकी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं जनता केंद्रित कल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं को बाधित करने के लिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा- उप राज्यपाल

उन्होंने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है और इसे तार्किक अंत तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने रिंग रोड प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराने के लिए इससे जुड़े सभी मुद्दों की समीक्षा की बात कही।

उप राज्यपाल ने कहा कि पीएम पैकेज के प्रोजेक्ट तथा ढाई हजार लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। केंद्र प्रायोजित योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना के तहत हर घर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed