{"_id":"5ca12c58bdec226dae66a030","slug":"71554066520-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मवेशी करवाए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मवेशी करवाए मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पुलिस की सख्ती के बावजूद जिले में मवेशी तस्करी की बढ़ती घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों में पुलिस ने तस्करी के प्रयासों को विफल कर 19 मवेशियों को मुक्त करवाने में सफलता पाई है। इस कार्रवाई में दो वाहनों को सीज एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोंडी और हटली मोड़ में लगाए गए नाके पर जांच के लिए वाहनों को रोका गया। हीरानगर थाना क्षेत्र के अधीन लोंडी मोड़ में ट्रक (जेके02एआर-9839) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। चालक नाके से पहले ही सड़क किनारे ट्रक को रोक कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने तलाशी लेकर ट्रक में लदे 15 मवेशियों को मुक्त करवाया और ट्रक को सीज कर लिया। वहीं, हटली मोड़ में चौकी प्रभारी विशाल के नेतृत्व में टीम नाका लगाया था। इस दौरान एक लोड कैरियर (जेके08एफ-9897) को जांच के लिए रोका गया। टीम की ओर से रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान चालक मस्कीन निवासी हरिया चक के रूप में हुई है। वाहन ने चार मवेशियों को मुक्त करवाया गया। दोनों ही घटनाओं में कठुआ और हीरानगर थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।