{"_id":"5c1dc776bdec2256b1109790","slug":"71545455478-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पर लगाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पर लगाम...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू सहित रियासत के तीस शहरों में बिजली चोरी पर लगाम लगाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। केंद्र प्रायोजित आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से 30 जून की डेड लाइन तय की गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परियोजना पर जारी काम के तहत हर गली में नए ट्रांसफार्मर लगने के अलावा टैंपर प्रूफ मीटर और एरियल बंच्ड ट्रांसमिशन लाइनें डाली जा रही है। कार्य के पूरा होने के बाद बिजली चोरी पर लगाम लग जाएगी। निर्माण कार्य कर रही इरकान इंटरनेशनल एजेंसी के परियोजना अधिकारी संजीव के अनुसार परियोजना पर काम तेजी से किया जा रहा है। रूप नगर हाउसिंग कालोनी समेत त्रिकुटा नगर, गांधीनगर आदि इलाकों में काम लगभग पूरा हो चुका है।
नए सब स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। एरियल बंच्ड केबल में हुक डालकर होने वाली बिजली की चोरी पूरी तरह से रुक जाएगी। उनके अनुसार राज्य सरकार की तरफ से 30 जून 2019 तक कार्य पूरा करने की समयावधि निर्धारित की है। ऐसे में एजेंसी पूरी कोशिश कर रही हैं कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाए। उनके अनुसार जम्मू अखनूर सड़क चौड़ीकरण के चलते कार्य में समस्या भी आई है।