{"_id":"5ba54dc8867a557ec31fb3f7","slug":"71537560008-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। निकाय चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद सियासी पार्टियां अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। वीरवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने का मामला सामने आया। शुक्रवार को कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से शहर के पीर कांजू इलाके में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को एलपीजी गैस के मुफ्त कनेक्शन बांटे गए थे। कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा ने एक सरकारी योजना का इस्तेमाल अपनी पार्टी के नाम पर किया और वह भी आचार संहित लागू होने के बाद। पार्टी ने इस मामले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शब्बीर अहमद खान ने कहा है कि जिले में कहीं भी आदर्श आचार संहिता को सही प्रकार से लागू नहीं किया गया है। आए दिन इसका उल्लंघन होता नजर आता है। खान ने जिला चुनाव अधिकारी से अपील की है कि इस समय जबकि चुनाव आचार संहित लागू है, ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित करना गलत है। इसलिए वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें।
मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
इस संबंध में एडीसी एवं आदर्श आचार संहिता के मामलों की देखरेख कर रहे डिप्टी जिला चुनाव अधिकारी ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि यदि भाजपा महिला मोर्चा ने ऐसा किया है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है। एडीसी ने बताया कि फूड सप्लाई विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एडी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।