फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Gen J S Nain takes over as Chief of Staff Northern Command

जम्मू-कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने संभाला नार्दर्न कमांड के चीफ आफ स्टाफ की कमान

Tue, 07 Aug 2018 02:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Aug 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
Lt Gen J S Nain takes over as Chief of Staff Northern Command
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने ध्रुवा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर में लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने सोमवार को नार्दर्न कमांड के चीफ आफ स्टाफ का पदभार संभाला। जेएस नैन लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के स्थान पर चीफ आफ स्टाफ नार्दर्न कमांड बनाए गए हैं। कार्यक्रम के शुरू में सबसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने ध्रुवा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जेएस नैन को जून 1983 में डोगरा रेजीमेंट में कमीशनड किया गया था।
विज्ञापन


वह डोगरा रेजीमेंट के कमांडेंट रहने के साथ माउंट बिग्रेड और जम्मू-कश्मीर में लाइन आफ कंट्रोल पर इनफेंट्री डिविजन में भी रहे हैं। जेएस नैन ने इराक और कुवैत में संयुक्त राष्ट्र मिशन के सैन्य गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने डोडा सेक्टर में आरआर फोर्स मुख्यालय के आपरेशनस स्टाफ ऑफिसर्स पर भी काम किया है। इसके अलावा आर्मी हेडक्वार्टर में मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच भी रह चुके हैं। जेएस नैन को अति विशिष्ट सेवा मेडल और सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed