{"_id":"5b4f9bfb4f1c1b1e308b593c","slug":"71531943931-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपग्रेडिंग सिस्टम पर बिफरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपग्रेडिंग सिस्टम पर बिफरे छात्र
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। कलस्टर यूनिवर्सिटी के अधीन कालेजों में दाखिले में अपग्रेडिंग सिस्टम पर बिफरे विद्यार्थियों ने बुधवार को एमएएम कालेज के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपग्रेडिंग सिस्टम को लेकर जागरूकता के अभाव में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने मनचाहे विषय पाने से चूक रहे हैं। मेरिट सूची में अंतर दर्शाया जा रहा है।
विद्यार्थियों ने कहा कि जो दूसरी मेरिट सूची जारी की गई है उसमें पहली सूची से अधिक मेरिट दर्शाई गई है, जबकि दूसरी सूची में कम मेरिट होनी चाहिए थी। विद्यार्थियों को पर्याप्त काउंसिलिंग नहीं दी जा रही है, जिससे उन्हें अपग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। छात्र लक्की सिंह ने कहा कि मेरिट सूची में पारदर्शिता बरती जाए। हर विद्यार्थी को शिक्षा पाने का अधिकार है। इसके लिए सरल व्यवस्था अपनाई जाए।
प्रदर्शन में अंशु, सुरजीत, तंदीप, तनु, विकास, साहिल आदि शामिल रहे।
कलस्टर यूनिवर्सिटी के एक कालेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अपग्रेडिंग सिस्टम विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। इसमें मसलन उसे एक कालेज में दाखिला मिल जाता है, लेकिन आखिर में कंप्यूटर प्रक्रिया के दौरान उससे किसी दूसरे कालेज में संबंधित या कंबिनेशन विषय के लिए पूछकर लॉक किया जाता है। इसमें अधिकतर विद्यार्थी लॉक कर रहे हैं। इससे उनके लिए दूसरे कालेज में प्रवेश पाने के रास्ते बंद हो जाते हैं। विद्यार्थियों को अपग्रेडिंग सिस्टम के बारे में काउंसिलिंग दी जा रही है।