फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   70 thousand young voter in Panchayats, final list will be published on December 26 Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः पंचायतों में बढ़े 70 हजार से अधिक युवा मतदाता, 26 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

Wed, 11 Dec 2019 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
70 thousand young voter in Panchayats, final list will be published on December 26 Jammu and Kashmir
Voter List

प्रदेश में 70 हजार से अधिक युवा मतदाता पंचायतों में बढ़े हैं। मतदाता पुनरीक्षण का काम समाप्त होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से यह आंकड़ा जारी किया गया। सीईओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी जिलों से एक लाख 13 हजार 757 दावे व आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें एक जनवरी 2020 को 18 साल की आयु पूरा करने वाले 70170 युवाओं ने पंजीकरण कराया। 27379 नाम हटाए गए। नाम, उम्र तथा पता में 5447 संशोधन किए गए। 10761 मतदाताओं के दो स्थान पर नाम पाए गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी 316 ब्लॉक में पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसके लिए 2018 में पंचायत चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची को आधार बनाया गया। इस सूची को 18 नवंबर को प्रकाशित किया गया। इसके बाद दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गई। चार विशेष कैंप भी सभी बूथों पर लगाए गए। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण का काम सभी जिलों में चल रहा है।
विज्ञापन


अंतिम सूची का प्रकाशन 26 को
पुनरीक्षण के तय कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 26 दिसंबर को किया जाएगा। माना जा रहा है कि मतदाता सूची बनाने का काम पूरा होने के बाद सरकार की ओर से पंचायत की रिक्त सीटों के लिए मार्च महीने में चुनाव तिथि का एलान किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed