फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   7 tourists spots closed after Pahalgam attack reopened in Kashmir Srinagar,

घाटी में फिर लौटी रौनक: पहलगाम हमले के बाद बंद हुए सात पर्यटन स्थल फिर से खुले, LG मनोज सिन्हा ने दिए निर्देश

Mon, 29 Sep 2025 04:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 29 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद किए गए कश्मीर के सात प्रमुख पर्यटन स्थलों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा समीक्षा के बाद दोबारा खोल दिया है। एलजी मनोज सिन्हा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया, जिससे पर्यटन कारोबार को दोबारा गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
7 tourists spots closed after Pahalgam attack reopened in Kashmir Srinagar,
बंद पड़ी आडू घाटी आज से खुली । - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को कश्मीर घाटी के उन सात प्रमुख पर्यटन स्थलों को दोबारा खोल दिया है, जिन्हें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन


यह निर्णय शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई यूनिफाइड हेडक्वार्टर की बैठक के बाद लिया गया। 

आज यूएचक्यू की बैठक में सुरक्षा की विस्तृत समीक्षा और चर्चा के बाद, जम्मू और कश्मीर डिवीजनों में अस्थायी रूप से बंद किए गए कई पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन इलाके में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद प्रशासन ने घाटी और जम्मू क्षेत्र के करीब 50 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जो 7 पर्यटन स्थल कश्मीर में फिर से खोले गए हैं, उनमें  हैं
आडू वैली
राफ्टिंग पॉइंट यन्नर
अक्कड़ पार्क
पादशाही पार्क
कमान पोस्ट

इसके अलावा जम्मू संभाग में भी 5 पर्यटन स्थलों को खोला गया है, जिनमें हैं
डगन टॉप (रामबन)
धग्गर (कठुआ)
शिव गुफा (सालाल, रियासी)

 इससे पहले जून महीने में प्रशासन ने 16 अन्य पर्यटन स्थलों को भी फिर से खोला था, जिनमें पहलगाम के कुछ हिस्से भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed