{"_id":"65591c15149355f3a20d14f9","slug":"67th-national-school-games-judo-jk-runner-up-jammu-news-c-10-jam1006-245348-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-14 जूडो, राजस्थान चैंपियन और जेएंडके रनर अप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-14 जूडो, राजस्थान चैंपियन और जेएंडके रनर अप
विज्ञापन
जेएंडके बना उपविजेता बना तो राजस्थान बना अंडर-14 एनएसजी जूडो चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पांच रजत और एक कांस्य के साथ जम्मू और कश्मीर ने उपविजेता ट्रॉफी जीती जबकि राजस्थान चैंपियन बना। हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स जूडो लड़के-लड़कियां अंडर-14 का जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में समापन हुआ। देश के 30 राज्यों व यूटी से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निदेशक युवा सेवा और खेल विभाग सुभाष चंदर छिब्बर ने शनिवार को पदक समारोह की अध्यक्षता की। वहीं, अंडर-14 लड़कों के 50 किलोग्राम वर्ग में जम्मू-कश्मीर के राशिद हिलाल बेघ ने रजत पदक जीता। वह फाइनल में तेलंगाना के रामावथ थारुन से हार गए। कांस्य पदक महाराष्ट्र के अभय यादव और तमिलनाडु के अश्विन ए को मिला।
लड़कियों के 44 किग्रा में जम्मू-कश्मीर की अंजुम अख्तर ने रजत पदक जीता, जबकि स्वर्ण मणिपुर की खुवेंथेम मोनिका देवी को मिला। कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के आयुष एस और महाराष्ट्र के दक्ष नाइक ने पाया। लड़कों के 40 किग्रा में दिल्ली के गर्व टोकस ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जम्मू-कश्मीर के शेख मोहम्मद ने रजत, उत्तर प्रदेश के जतिन कश्यप और पंजाब के वर्नीत सिंह ने कांस्य पदक पाया। लड़कों के 35 किग्रा में उत्तर प्रदेश के शिवम ने स्वर्ण, जबकि राजस्थान के सौम्य सैन ने रजत और कांस्य पदक उत्तराखंड के कार्तिक व छत्तीसगढ़ के इशान को मिला। लड़कों के 45 किग्रा में राजस्थान के सतीश डांगी ने स्वर्ण, विद्या भारती के कृष्ण कुमार मल ने रजत और कांस्य पदक हरियाणा के यश व चंडीगढ़ के सचिन को मिला।
387 खिलाड़ियों ने लिया भाग
मुकाबले में 387 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें 197 लड़के और 190 लड़कियों के अलावा लगभग 80 अधिकारी शामिल थे। खेलों का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में वाईएस और खेल निदेशालय जम्मू-कश्मीर द्वारा किया गया।