फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   673 Hajj pilgrims reach srinagar

हाजियों का पहला जत्था श्रीनगर पहुंचा, 10 की मौत, 4 लापता

Thu, 01 Oct 2015 09:56 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
673 Hajj pilgrims reach srinagar

DEMO PIC

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के हज और औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को लौटे हाजियों के पहले जत्थे का स्वागत किया।

इस मौके पर उनके साथ राज्य पुलिस महानिदेशक, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर, राजस्व सचिव, आईजीपी कश्मीर, आईजीपी ट्रैफिक, डीसी बडगाम, एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के निदेशक के अलावा प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

लौटे हाजियों को वीरी ने बधाई दी और उनका स्वागत किया। कहा कि हाजियों की वापसी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। इस मौके पर हाजियों ने यात्रा के दौरान सऊदी अरब में रहने की सरकार द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष जताया।
विज्ञापन

हज के दौरान 10 की मौत, चार लापता

673 Hajj pilgrims reach srinagar

वीरी ने कहा कि इस बार हज के लिए कुल 6642 हाजी जम्मू-कश्मीर से रवाना हुए थे। उनमें से 10 की यात्रा के दौरान मौत हुई है, जबकि चार अन्य अभी लापता हैं।

यह भी कहा कि मक्का में डेरा डाले राज्य हज समिति के अधिकारी घायल हाजियों के लिए अच्छी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराने के अलावा लापता हाजियों का पता लगाने के लिए कान्सुलेट जनरल आफ इंडिया (सीजीआई) और सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो इंडियन एयरलाइंस की उड़ानें हाजियों को लेकर श्रीनगर पहुंचीं। पहली उड़ान में 336, जबकि दूसरी उड़ान में 337 हाजी थे।

इनकी गई जान और ये हैं लापता

673 Hajj pilgrims reach srinagar
इनकी गई जान
मक्का में हुए क्रेन हादसे में हाजी गुलाम हसन (जेकेआर-8305-5-0) की मौत हो गई, जबकि मीना में भगदड़ के दौरान हाजी अब्दुल सलाम (जेकेआर-9416-2-0), मोहम्मद अमीन (जेकेआर-2402-2-0),
मेहराजुद्दीन (जेकेएफ-6955-2-0) को जान गंवानी पड़ी। इस दौरान भगदड़ में हाजी अब्दुल हमीद (जेकेआर-2127-2-0), गुलाम मोहम्मद (जेकेएफ-12809-1-0), हाजिरा बेगम (जेकेआर-2757), सारा बेगम (जेकेआर-2585) घायल हुए।

प्राकृतिक मौत

हज के दौरान प्राकृतिक मौत का आंकड़ा चार रहा। इसमें गुुलाम नबी (जेकेआर-1882-2-0), सिराजुद्दीन सहाफ (जेकेआर-195-02-0), सईद मोहिउद्दीन शाह (जेकेआर-10196-02-0), परवीन अख्तर (जेकेआर-3196-2-0) शामिल हैं। कुछ हाजियों की संदिग्ध हालत में भी मौत हुई हैं। इनमें मुखता बानो (जेकेआर-254-02-0), अब्दुल वाहिद (जेकेआर-8425-2-0) शामिल हैं।

मीना भगदड़ के बाद लापता हाजी

मीना में इस बार हुई भगदड़ के बाद से लापता हाजियों में गुलाम नबी (जेकेआर-9100-2-0), जमरूदा गनेई (जेकेएफ-6955-2-0), अब्दुल खालिक (जेकेआर-9084-2-0), शिजात हुसैन (जेकेआर-10217-2-0) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed