फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   67 employees suspended in tral

एसडीएम ने 67 कर्मचारियों को किया निलंबित

Tue, 12 Jan 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 12 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
67 employees suspended in tral

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल क्षेत्र के एसडीएम ने कई विभागों का दौरा कर मौके से गैर हाजिर 67 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसडीएम त्राल रियाज अहमद मालिक ने मंगलवार को म्यूनिसिपल, सिंचाई विभाग, फारेस्ट, पीडीडी विभाग समेत 12 विभागों का दौरा किया।

एसडीएम ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कर्मचारी आए दिन कार्यालय से गायब रहते हैं। इस पर कई विभागों का दौरा करने पर उन्हें 67 कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी को निलंबित करने के आदेश दिए। वहीं कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर असगर सामून ने भी कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों को गैर हाजिर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने सभी कार्यालयों में बायोमीट्रिक्स अटेंडेंस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्रीनगर में तैनात सभी विभागों के प्रमुखों को उनके कार्यालय में दैनिक समेकित उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed