{"_id":"5f400ea98ebc3ea9ff3d2e88","slug":"654-infected-in-the-state-including-two-travelers-vaishno-devi-15-more-deaths-in-the-valley-jammu-city-news-jmu216975290","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी आए दो यात्रियों समेत प्रदेश में 654 संक्रमित, घाटी में 15 और मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी आए दो यात्रियों समेत प्रदेश में 654 संक्रमित, घाटी में 15 और मौतें
विज्ञापन
कटड़ा में यात्रा पर जाने से पहले दर्शनी ड्योढ़ी पर यात्री का रैपिड टेस्ट करते हुए कर्मी।
- फोटो : KATRA
जम्मू। वैष्णो देवी आए बिहार के दो श्रद्धालुओं समेत प्रदेश में 654 नए संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जम्मू में चार डॉक्टर, चार गर्भवती महिलाएं, पांच पुलिसकर्मी व श्राइन बोर्ड के चार कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए। नए मामलों में जम्मू संभाग से 114 और कश्मीर संभाग से 540 मामले हैं। इस बीच कश्मीर में 15 और लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक 594 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर से ही 552 मामले शामिल हैं।
जिला जम्मू में 63 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें 13 ट्रैवलर और 50 अन्य वर्ग से हैं। श्रीनगर से सर्वाधिक 206 संक्रमित मामले सामने आए। चिंता की बात यह है कि इसमें 200 मामले अन्य वर्ग हैं, जबकि 6 ही ट्रैवलर हैं। इस जिले में कोरोना ने सबसे अधिक कहर बरपाया है। अब तक यहां 189 लोगों की मौत हो चुकी है और 1237 मामले अभी सक्रिय हैं। बारामुला में 51, पुलवामा में 33, बडगाम में 68, अनंतनाग में 45, कुलगाम में 40, कुपवाड़ा में 29, बांदीपोरा में 52, गांदरबल में 16, राजोरी में 3, कठुआ में 11, उधमपुर में 13, रामबन से 2, सांबा से 2, डोडा से 11, पुंछ से 2, रियासी से 2 और किश्तवाड़ से 5 मामले शामिल हैं। कुल 654 संक्रमित मामलों में 49 ट्रैवलर और 605 अन्य वर्ग से हैं।
580 लोगों ने कोरोना को मात दी
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 580 लोगों ने शुक्रवार को मात दे दी। इसमें जम्मू संभाग से 119 और कश्मीर से 461 मरीज शामिल हैं। अब तक प्रदेश में 23805 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, इसमें जम्मू संभाग से 5352 और कश्मीर से 18453 मरीज शामिल हैं।