फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6500 applications for recruitment of 500 youths

500 युवाओं की भर्ती के लिए 6500 आवेदन

Mon, 08 Sep 2014 01:45 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Mon, 08 Sep 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
6500 applications for recruitment of 500 youths

बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय रोजगार मेले का रविवार को शानदार आगाज हो गया। आयोजकों को मेले में जितने आवेदकों के आने की उम्मीद थी, उससे कहीं अधिक भीड़ पहुंचने से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। युवाओं की भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने मेले को दो दिन की जगह एक ही दिन में समाप्त कर दिया। भीड़ को देखते हुए मेला आयोजकों को युवाओं के चयन की प्रक्रिया को पूरा कर पाना कठिन लगा।

विज्ञापन


इसलिए मेले की आयोजक बहुराष्ट्रीय कंपनी लारसन एंड टरबो के अधिकारियों आवेदकों के फार्म लेकर अपने स्तर पर चयन करने का फैसला किया। शारीरिक क्षमता परीक्षा का प्रावधान रद्द कर आयोजकों ने चयनित होने वाले आवेदकों की सीधी भर्ती करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने मेले का उद्घाटन करते हुए उम्मीद जताई कि युवाओं का सरकारी नौकरियों के प्रति मोह कम होगा और वह इस सुनहरे अवसर को हाथों हाथ लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की चाहत अच्छी बात, लेकिन निजी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियाें द्वारा युवाओं को दिए जा रहे अवसर को भी हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएंडटी के प्रतिनिधि डॉ. अवधेश यादव ने कहा कि कंपनी को विभिन्न ट्रेड और स्तर पर वर्तमान में 12 हजार युवाओं की जरूरत है। इसके लिए रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। कठुआ में चयनित होने वाले युवाओं को संस्थान से प्रशिक्षण देने के अलावा रोजगार भी दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को तीन वर्गों में बांटा गया है।

पहले स्तर पर न्यूनतम पाचवीं कक्षा तक पढ़े युवाओं अकुशल श्रमिक श्रेणी में लिया जाएगा। इसी तरह से ग्रेजुएट अथवा डिप्लोमा धारकों को सुपरवाइजर पद, जबकि इंजीनियरिंग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए और बेहतर स्तर पर रोजगार दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रशासन के आला अफसरों के अलावा भाजपा जिला इकाई सदस्य और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। भाजपा की ओर से मेला आयोजन समिति समन्वयक प्रेमनाथ डोगरा ने बताया कि एलएंडटी की ओर से 700 फार्म वितरित किए गए थे।

डेढ़ महीने पूर्व मेले की तारीख स्थगित होने की वजह से युवाओं की संख्या हजारों में पहुंच गई। रविवार को करीब 6500 की संख्या में फार्म जमा हुए हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें आईं। भीड़ के बीच कुछ युवाओं ने रोष स्वरूप काउंटर के फार्म बिखेर दिए, हालांकि बाद में आयोजकों ने क्षुब्ध युवाओं से भी अतिरिक्त समय देकर फार्म स्वीकार कर लिए।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेला दो दिवसीय था, जिसके पहले दिन रजिस्ट्रेशन और दूसरे दिन शारीरिक योग्यता की जांच होनी थी। लेकिन अत्यधिक संख्या में फार्म मिलने की वजह से शारीरिक योग्यता जांच की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।


अब कंपनी अपने स्तर पर न्यूनतम 500 युवाओं का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि पीएमओ में मंत्री डॉ0 जितेंद्र सिंह की पहल पर आयोजित मेले के बाद कई अन्य बड़ी कंपनियों को भी कठुआ के युवाओं की भर्ती के लिए लाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed