{"_id":"5f91e5468ebc3e9be418cfa6","slug":"65-percent-voting-this-time-in-leh-council-election-result-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह परिषद चुनाव में इस बार भी 65 फीसदी वोटिंग, नतीजे सोमवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह परिषद चुनाव में इस बार भी 65 फीसदी वोटिंग, नतीजे सोमवार को
Fri, 23 Oct 2020 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:32 AM IST
सार
94 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले के लिए 58,430 ने वोट डाले
26 को मतगणना के साथ ही नतीजे घोषित किए जाएंगे
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख की लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की 26 सीटों के चुनाव में 65.07 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव मैदान में उतरे 94 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले के लिए कुल 89,789 मतदाताओं में से 58430 ने मतदान किया। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
26 अक्तूबर को मतगणना के साथ ही नतीजे भी घोषित होंगे। पिछली बार लेह परिषद चुनाव में 65.01 फीसदी मतदान हुआ था। जिला उपायुक्त लेह सचिन वैश्य ने बताया कि लेह परिषद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। इस बार भी पिछली बार की तरह 65 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
सर्दी के बीच वीरवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। मतदान के लिए सुबह मतदाताओं में कम जोश दिखा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर को सबसे ज्यादा संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कई मतदान केंद्रों पर भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से मतदान कर्मियों और चुनाव सामग्री को पहुंचाया गया था। कुल 294 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनके बाहर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक जुटे रहे। इस चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंककर चार केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार के लिए उतारा था। चुनाव पर लेह जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।