{"_id":"2482d091433ad608421fdb8a7bb2bd78","slug":"63-officers-have-not-filed-property-return-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 अफसरों ने अभी भी नहीं भरा संपत्ति रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 अफसरों ने अभी भी नहीं भरा संपत्ति रिटर्न
भूपेंदर सिंह भाटिया/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद संपत्ति रिटर्न भरने में असफल रहने वाले सरकारी अफसरों को अंतिम मौका दिया गया है। दस अप्रैल तक रिटर्न न भरने वाले अफसरों के खिलाफ जीएडी आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
‘ए‘, ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ वर्ग के कुल 63 अफसर अभी तक संपत्ति रिटर्न नहीं भर पाए हैं। प्राइवेट सेक्रेटरी स्तर के 50 अधिकारियों में से 17 , प्राइवेट सेक्रेटरी (एचओडी) के 40 में से 24, अंडर सेक्रेटरी के 51 में से 14 और एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर के 23 में से आठ अफसर रिटर्न नहीं भरने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन
जीएडी के अतिरिक्त सचिव पुनीत शर्मा ने जारी आदेश में कहा कि ‘जेएंडके पब्लिक मेन एंड पब्लिक सर्विस डिक्लरेशन आफ एसिट्स एंड अदर प्रोवेशन एक्ट’ के तहत प्रत्येक सरकारी मुलाजिम को जनवरी माह में अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का रिटर्न भरना अनिवार्य है। इसमें सरकारी मुलाजिम और उनके परिवार की चल संपत्ति का विस्तृत विवरण देना होगा, जो 20 हजार रुपये ज्यादा होगी।
विज्ञापन