फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बाडी बिल्डिंग में जम्मू के युवा चमके

बाडी बिल्डिंग में जम्मू के युवा चमके

विज्ञापन
बाडी बिल्डिंग में जम्मू के युवा चमके
जम्मू। पुलिस सभागार गुलशन ग्राउंड में हुई मिस्टर नार्थ जोन बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में राज्य के बाडी बिल्डरों ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न भार वर्गों में कई पदक अपने नाम किए। इसमें राज्य के बाडी बिल्डरों ने चार स्वर्ण, तीन रजत, तीन कांस्य, चौथे स्थान पर पांच और पांचवें स्थान पर चार प्रतिभागी पहुंचे। पुरुष फिजिक वर्ग में एक स्वर्ण और चौथा स्थान हासिल किया। महिला फिटनेस में एक रजत पदक मिला। टीम चैंपियनशिप में जेएंडके ने बाजी मारी।
विज्ञापन

50-55 किलोग्राम भार वर्ग में जेएंडके के प्रतीक खजूरिया ने बाजी मारी। हरियाणा के दीपक यादव को दूसरा और चंडीगढ़ के जसविंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 55-60 भार में जेएंडके के विमलजीत ने सबको पछाड़ा। जेएंडके के गणेश कुमार दूसरे और जेएंडके के शिवम सचदेव तीसरे स्थान पर रहे। 60-65 भार में जेएंडके के अजीत सिंह ने बाजी मारी। जेएंडके के ही नितिन बनोत्रा ने दूसरा और पंजाब के पवन मन्होत्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 65-70 बार में दिल्ली के विक्रम सिंह ने सबको मात दी। जेएंडके के जावेद भट्टी ने दूसरा और हरियामा के पंकज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70-75 भार में जेएंडके के कृष्ण लाल ने पहला, यूपी के नूर अहमद ने दूसरा और दिल्ली के अंकित रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 75-80 भार में हरियाणा के कृष्ण कुमार यादव पहले, जेएंडके के इरफान दूसरे और दिल्ली के मनीष लोहिया तीसरे स्थान पर रहे। 80-85 भार में जेएंडके के विकास थापर ने चौथा, 85 से अधिक भार में जेएंडके के गुंदीप सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया। पुरुष फिटनेस में जेएंडके के सिद्धार्थ सत्थू ने स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। इस दौरान बाडी बिल्डरों का हौसला बढ़ाने पद्म श्री प्रेम चंद डिगरा, नवनीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश दत्ता आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed