{"_id":"5ca27b09bdec22147761013f","slug":"61554152201-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज और लखनऊ से कटरा वैष्णो देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज और लखनऊ से कटरा वैष्णो देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू
Tue, 02 Apr 2019 08:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी के भक्तों को उत्तर प्रदेश की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। भक्तों के लिए लखनऊ और प्रयागराज से कटड़ा तक सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बसें लखनऊ से कटड़ा तीन रूटों से पहुंचेंगी। लखनऊ से कटड़ा चलने वाली पहली बस दोपहर एक बजे चलेगी। वहीं दो बसें रात 10 और रात 10.30 बजे चलेंगी। प्रयागराज से कटड़ा के लिए एक बस चलेगी, जो सुबह आठ बजे रवाना होगी। यह बस अगले दिन सुबह 8:45 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इस यात्रा में 24:45 घंटे लगेंगे।
कटड़ा से प्रयागराज के लिए बस रात आठ बजे चलेगी, जो अगली रात 8:45 बजे पहुंचेगी। वहीं लखनऊ से कटड़ा के लिए बस दोपहर एक बजे चलेगी और अगले दिन रात 10:50 बजे पहुंचेगी। कटड़ा से लखनऊ जाने वाली बस रात नौ बजे चलेगी और अगले दिन शाम शाम 6.50 तक पहुंचेगी। लखनऊ से कटड़ा आने वाली दूसरी बस रात आठ बजे रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर 3.50 पर कटड़ा पहुंचेगी।
कटड़ा से लखनऊ की दूसरी बस सुबह सात बजे निकलेगी और अगले दिन रात 2:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से कटड़ा आने वाली आखिरी बस रात 10.30 बजे रवाना होगी। एसी बसों का किराया लखनऊ से कटड़ा वाया आगरा-मथुरा-नई दिल्ली 1197 रुपये, प्रयागराज से कटड़ा वाया लखनऊ-कश्मीरी गेट 1333 रुपये, लखनऊ से कटड़ा वाया सहारनपुर-जालंधर-पठानकोट 1103 रुपये, लखनऊ से कटड़ा वाया मुजफ्फरनगर-हरिद्वार-सहारनपुर-1127 रुपये है।