फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण आज से

श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण आज से

विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण आज से
जम्मू। वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण एक अप्रैल सोमवार से शुरू हो जाएगा। देशभर के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में 1 अप्रैल 2019 से अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण के लिए 17 बैंक शाखाओं को पंजीकृत किया गया है। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्रों में डाक्टरों से कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 84 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। इस बार 46 दिन की यात्रा हो रही है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जम्मू में पांच, डोडा में 1, कठुआ में 2, पुंछ, रामबन, राजोरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर और लेह में 1-1 तथा रियासी में दो बैंक शाखाओं में यात्री पंजीकरण किया जाएगा। कार्यालय समय में सभी बैंक शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी तरह कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए जम्मू संभाग के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 39 और कश्मीर संभाग में 45 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। इनमें अस्पताल अधीक्षक, ब्लाक मेडिकल आफिसर, मेडिकल आफिसर, फिजिशियन, कंसलटेंट फिजिशियन शामिल हैं। मान्यता प्राप्त डाक्टरों द्वारा जारी हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पारंपरिक पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 यात्रियों के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी। यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के सभी एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed