फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   90 अफसरों ने 104 पशुपालन केंद्रों पर मारे ताबड़तोड़ छापे

90 अफसरों ने 104 पशुपालन केंद्रों पर मारे ताबड़तोड़ छापे

Thu, 12 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
90 अफसरों ने 104 पशुपालन केंद्रों पर मारे ताबड़तोड़ छापे
राजोरी। बुधवार को पशुपालन केंद्रों पर डीसी के निर्देश पर की गई छापेमारी में 36 केंद्रों पर ताले लटकते मिले और 73 कर्मी गैहाजिर मिले। जनता की तरफ से मिल रही शिकायतों के बाद
विज्ञापन

कालाकोट विस क्षेत्र के एमएलए एवं पशुपालन मंत्री के अपने जिले में ही पशु चिकित्सा सेवा दम तोड़ रही है। बार-बार जनता की और से मिल रही शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए बुधवार को डीसी राजोरी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी के नेतृत्व में एडीडीसी राजोरी एएस चिब की अगुवाई में एक साथ जिले के 104 पशुपालन केंद्रों में औचक छापेमारी की गई। विभिन्न सरकारी विभागों के 90 अधिकारियों द्वारा एक साथ की गई छापेमारी में 104 में से 36 केंद्रों पर ताले लटकते मिले। इन 104 केंद्रों में नियुक्त किए गए 213 सरकारी कर्मियों में से 73 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। इनमें से 10 कर्मचारी लीव पर मिले, जबकि करीब 13 कर्मचारी अधिकारिक कार्यों के चलते डेपुटेशन पर मिले।
विज्ञापन

डीसी राजोरी के अनुसार जिले की नौशेरा तहसील में 7 कर्मचारी, कोटरंका में 5, दरहाल में 8, मंजाकोट में 9, किला दरहाल में 1, त्रियाठ में 7, राजोरी हेडकवार्टर में 13, सुंदरबनी में 2 और कालाकोट में 21 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। नौशेरा में 4 पशुपालन केंद्रों में, कोटरंका में 2, मंजाकोट में 5, त्रियाठ में 4, राजेारी में 5 और कालाकोट में 6 केंद्रों में ताले लटकते मिले। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी ने एडीडीसी राजोरी एएस चिब की अगुवाई में एक विशेष कमेटी गठित कर गैरहाजिर सरकारी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गैरहाजिर सभी सरकारी कर्मियों व केंद्र हेड, कंट्रोलिंग अधिकारियों व डीडी अधिकरियों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। डीसी कार्यालय में बनाए गए मानीटरिंग सेल की देखरेख में मात्र एक घंटे में छापेमारी की गई व पल-पल की खबर डीसी को सौंपी जाती रही। इतना ही नहीं छापेमारी वाली टीमों ने मौके के फोटो बना कर वीडियो बना कर डीसी को सौपें हैं। डीसी ने बताया कि सभी केंद्रों के कंट्रोलिंग अधिकरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि वे अपनी ड्यूटी सही प्रकार से निभाने में असफल पाए गए हैं। गैरहाजिर सभी कर्मियों को 17 अप्रैल को अपनी सफाई देने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सियासी दबाव डालने पर तीन कर्मचारी सस्पेंड
डीसी के निर्देश पर पशुपालन केंद्रों पर की गई औचक छापेमारी के दौरान गैरहाजिर रहे तीन सरकारी कर्मियों ने अपने सियासी दबाव डलवाने का प्रयास किया और इंसपेक्शन में बाधा डालने का प्रयास किया। डीसी ने तीनों कर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed