फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रकम देकर फेंकवाए जा रहे ग्रेनेड

रकम देकर फेंकवाए जा रहे ग्रेनेड

Mon, 05 Feb 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रकम देकर फेंकवाए जा रहे ग्रेनेड
हैंड ग्रेनेड - फोटो : amar ujala
जम्मू। कश्मीर में पत्थरबाजों को ग्रेनेड फेंकने का जिम्मा सौंपा गया है। अलगाववादी नेता और सीमा पार से आ रही फंडिग से इन युवाओं को प्रत्येक हमले के लिए पांच से दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों पर मारो और भागो रणनीति के तहत युवा हमला करने के बाद घटना को अंजाम देकर तुरंत मौके से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय खुफिया सूत्रों के अनुसार पिछले दो महीने से सुरक्षा बलों पर एक दर्जन ग्रेनेड हमले और गोली मारने के मामले हुए हैं। शोपियां, पुलवामा और डाउन टाउन में ग्रेनेड हमले किए गए। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के गश्ती दल पर ग्रेनेड हमले हुए और उन पर गोली चलाई। रिपोर्ट के अनुसार एक नई रणनीति के तहत मारो और भागो की रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। घाटी के अलग अलग स्थानों में करीब पचास ऐसे युवाओं को तैयार किया गया है, जिनका निशाना पक्का है। इन युवाओं को घाटी में ही कुछ अलगाववादी नेता एवं राजनीतिक नेता फंडिग कर रहे हैं। ग्रेनेड दागने पर पांच हजार और गोली चलाने पर दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सीमा पार से आईएसआई और हवाला राशि से भी इनकी फंडिग की जा रही है। सुरक्षा बलों में अफरा तफरी और परेशान करने के लिए युवाओं को चैनलाइज किया गया है। इन हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने कई जगह पर कासो भी चलाया। लेकिन कहीं से कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इन हमलों में अधिकतर स्थानीय युवा ही शामिल हैं। इन युवाओं की पहचान नहीं होने के कारण सुरक्षा बल भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। एडीजीपी मुनीर खान के अनुसार इन घटनाओं के मद्देनजर घाटी में गश्ती दल को और सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। कश्मीर में हाल फिलहाल में सुरक्षा बलों की चौकियों पर ग्रेनेड दागने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed