{"_id":"5a5fb18e4f1c1b92268b4ff7","slug":"61516220814-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर सेल्फी लेना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन पर सेल्फी लेना पड़ा महंगा
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
selfie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर एक युवक को ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सेल्फी लेते हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह 40 फीसदी तक झुलस गया है। जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिमांशु निवासी दिल्ली अपने दोस्तों के साथ माता के दर्शन के लिए आया हुआ था। कटड़ा स्टेशन पहुंचने पर उसने सेल्फी लेने का प्रयास किया। अपनी सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ऊपर हाईटेंशन तार थी।
विज्ञापन
फोटो लेते हुए वह तार की चपेट में आ गया। जिससे उसे जोरदार करंट लगा। जमीन पर गिरने के बाद लोग मौके पर पहुंचे। उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जीएमसी में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उसके दोस्तों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। हादसे का शिकार हो गया। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।