फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पंजाब के विशेष ध्यानार्थ

पंजाब के विशेष ध्यानार्थ

Fri, 09 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के विशेष ध्यानार्थ
पहाड़ से गिरकर बीएसएफ जवान की मौत
विज्ञापन

कड़े प्रयासों के बाद शव को नाले से निकाला गया
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ।
मंडी तहसील के साबजियां क्षेत्र में अग्रिम चौकी पर तैनात बीएसएफ के एक जवान का गश्त के दौरान वीरवार को पांव फिसल गया, जिससे वह पहाड़ से करीब 13 सौ मीटर नीचे नाले में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीमा सुरक्षा बल, पुलिस एवं सेना के जवानों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद काफी दूर नाले से शव को निकाल कर बीएसएफ मुख्यालय पहुंचाया। वहां से उसे सैनिक सम्मान के साथ पैतृक के लिए विदा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मैधापुर जिला गुरदासपुर (पंजाब) निवासी सतविंदर सिंह बीएसएफ की 137वीं वाहिनी की सी कंपनी में तैनात था। वीरवार की सुबह 10:10 बजे वह साबजियां क्षेत्र में पहाड़ पर स्थित अग्रिम चौकी एफ डीएल ढाची टाप पोस्ट पर गश्त कर रहा था। तभी उसका पांव अचानक फिसल गया और वह पहाड़ से सीधे करीब 13 सौ मीटर नीचे जा गिरा। साथी को गिरते ही उसके साथ गश्त कर रहे अन्य जवानों ने उसकी तुरंत तलाश शुरू कर दी और अपने उच्च अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। उसके बाद बीएसएफ के साथ क्षेत्र में तैनात सेना और पुलिस के जवानों को भी गुरविंदर की तलाश में लगाया गया। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे घटना स्थल से एक-डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से गुरविंदर सिंह का शव बरामद किया गया। पीएसएफ मुख्यालय में उसका पोस्टमार्टम कर सैन्य सम्मान के साथ शव को गुरदासपुर पंजाब भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed