फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   53BN CRPF organize Free Medical Camp in remote Gingal village Baramulla in north Kashmir

बारामुला में सीआरपीएफ का चिकित्सा शिविर: जानिए कश्मीर के लोगों की जिंदगी में '14411' का महत्व

Thu, 18 Mar 2021 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
53BN CRPF organize Free Medical Camp in remote Gingal village Baramulla in north Kashmir
चिकित्सा शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

सीआरपीएफ की 53-बटालियन ने बारामुला के उड़ी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए। डीआईजीपी सीआरपीएफ उत्तरी कश्मीर ऑप्स रेंज अनीश सिरोही ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन


साथ ही कहा कि सीआरपीएफ मददगार हेल्पलाइन नंबर 14411 कश्मीरी लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए 24 घंटे तैयार रहती है। डीआईजी सीआरपीएफ बारामुला ने लोगों को चावल, अट्टा, दाल, नमक, चीनी और आलू के साथ-साथ कोरोना से लड़ने के लिए कई वस्तुएं वितरित की। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले लोगों का विशेष धन्यवाद किया।
विज्ञापन


अनीश सिरोही ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे जरूरतमंद लोगों के लिए सीआरपीएफ हमेशा मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर डॉ. रमजान बीएमओ उड़ी ने लोगों को कोविड-19 टीकाकरण और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में भी बताया। ग्रामीणों ने इसके लिए सीआरपीएफ को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फूलों की दुनिया: एशिया के सबसे बड़े गार्डन में कदम रखते ही खो जाएंगे आप, देखिए तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed