{"_id":"5ca3c8edbdec22146a72da3a","slug":"51554237677-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी ढंग से मुआवजा भुगतान में 17 पर चार्जशीट
जम्मू-श्रीनगर हाईवे के फोरलेन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भूमि अधिग्रहण में फर्जी तरीके से मुआवजा भुगतान के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अतिरिक्त कलक्टर व 16 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। यह उधमपुर जिले का छह साल पुराना मामला है। 29 लाख रुपये गलत तरीके से मुआवजे के रूप में भुगतान कर दिया गया था।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के फोर लेन के लिए मुआवजा की राशि का भुगतान वास्तविक भूमि धारकों को न कर फर्जी तरीके से अन्य लोगों को कर दिया गया था। वर्ष 2013 में 29 लाख सात हजार 857 रुपये के घोटाले की जांच में पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में तत्कालीन एडीसी व कलेक्टर (भूमि अधिग्रहण) नासिर इकबाल परे व तत्कालीन पटवारी पर एसीबी डोडा यूनिट ने मुकदमा कायम किया। इसके साथ ही तत्कालीन नायब तहसीलदार टिकरी उधमपुर गोपाल सिंह, राजस्व अधिकारी मदन लाल भी शामिल है। मामले की अगली सुनवाई 10 मई को होगी।