फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भोलेनाथ की भक्ति में डूबे लोग

भोलेनाथ की भक्ति में डूबे लोग

विज्ञापन
भोलेनाथ की भक्ति में डूबे लोग
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन निकलने के साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने शिवलिंग पर जलभिषेक कर सुख व शांति बनाए रखने की भगवान से कामना की।
विज्ञापन

कस्बे में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भोले के जयकारों से पूरा आरएस पुरा कस्बा गूंजा उठा और लोग भक्ति में लीन हो गए। शोभायात्रा में विभिन्न झांकिया निकाली गईं। कलाकारों ने तांडव कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कस्बे के रामेश्वरधाम में महाशिवरात्रि पर्व पर स्वामी प्रकाशनंद ने भक्तजनों को शिव पुराण कथा सुना की भावविभोर किया। वहीं, महाशिवरात्रि पर विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने के बारे में भी विस्तार से बताया। सीमांत गांव आगरा चक के प्राचीन शिव मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। सीमांत गांव सुचेतगढ़, अब्दुल्लियां, चंदू चक, बासपुर, बेगा, बेरा, खाना चक, चकरोई, बड़ियाल काजियां, सीर, दबलैड़ के पंचवटी मंदिर में महंत शाम गिरी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मीरां साहिब क्षेत्र के कई गांवों व कस्बों के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। गांव कृष्णा नगर में भक्तजनों ने भोले की बारात निकाली। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। वहीं, कस्बों व गांवों में जगह-जगह स्टाल लगा कर श्रद्धालुओं को जलपान करवाया। मीरां साहिब के इंदिरा नगर, प्रेम नगर, ब्रिज नगर, मरालिया, कोटली मिया फत्ता, दरसोपुर, टाली मोड़, कोटली शाह दौला, रतिया व टांडा में भी श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed