{"_id":"5c7d8e28bdec22140012bf70","slug":"51551732264-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला में हुए तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें दो ही हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पहला हादसा वीरभूमि के समीप सप्लाई मोड़ हाईवे पर दोपहर को हुआ। इसमें बाइक (जेके21ई 6106) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार कर्ण कोहली (17) पुत्र नेत्र राम, अतुल कुमार (18) पुत्र शाम कुमार दोनों निवासी मंडी पुशबालियां (सांबा) के रूप में हुई है। घायलों को जिला आस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कर्ण को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा कस्बे के हाईवे पर पावर हाउस के पास हुआ, जिसमें एक बाइक (पीबी07यू-1759) फिसल गई। इसमें बाइक चालक दीपक कुमार (35) पुत्र शिव दास और रॉकी कुमार (28) पुत्र विजय कुमार दोनों निवासी वार्ड दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला आस्पताल पहुुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। तीसरा हादसा जिला के नड के अंतगर्त मनानू में हुआ। इसमें एक बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार नरेश कुमार (23) पुत्र उपेश चंद निवासी नड घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।