फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   वेतन के लिए पीएचई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वेतन के लिए पीएचई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
वेतन के लिए पीएचई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
वेतन के लिए पीएचई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा, चार वर्ष से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे अस्थायी कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। करीब सवा चार वर्ष से रोका गया वेतन जारी करने की मांग को लेकर पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को पीएचई स्टेशन बाड़यां में धरना देकर सरकार व पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और जानकारी होने के बावजूद अधिकारी केवल आश्वासन दे रही है।

दोपहर करीब एक बजे कर्मचारियों ने पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के संभागीय वरिष्ठ उप प्रधान सोम नाथ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सोम नाथ के कहा कि पूर्व सरकार की लापरवाही के कारण सवा चार वर्ष से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण अस्थायी कर्मचारी हजारों के कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं। ईद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी के त्योहार कर्मचारियों ने बिना वेतन के मनाए हैं। कई कर्मचारी तो मौजूदा समय में भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। इन कर्मचारियों के पास अब प्रदर्शन करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिसंबर 2017 में एसआरओ 520 को मंजूर किया था, लेकिन आज तक इसको सही तरह से लागू नहीं किया गया है। इसके लागू न होने के कारण कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। पीएचई विभाग में स्टाफ की भारी कमी है, जिसके कारण काम कर रहे कर्मचारियों पर दुगना बोझ डाला गया है। सरकार की तरफ से हर वर्ष नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें काम करने के लिए नए कर्मचारी नियुक्त नहीं हो रहे हैं। सभी राज्यपाल सत्यपाल मलिक से अपील कर रहे हैं कि जल्द रोका गया वेतन जारी कर राहत प्रदान की जाए। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो सभी हड़ताल शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर महासचिव विजय शर्मा, सूरज प्रकाश, मक्खन चंद, दिनेश केसर, अमित दुबे व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed