{"_id":"5b86305642c7924633077c80","slug":"51535520854-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा सैन्य कैंप के पास घूम रहा गोरखपुर निवासी संदिग्ध काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा सैन्य कैंप के पास घूम रहा गोरखपुर निवासी संदिग्ध काबू
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगरोटा के सैन्य क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। वह काफी देर तक सेना के एक कैंप से दूसरे कैंप के आसपास घूमता जा रहा था। सेना ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगरोटा पुलिस स्टेशन में उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि शुरूआती जांच में उसकी हरकतें किसी मानसिक रोगी के जैसी हैं।
जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने एक संदिग्ध को घूमते हुए देखा। काफी देर तक उस पर नजर रखी। काफी देर निगरानी करने के बाद सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। जब कुछ पता नहीं चला तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति पहले सांबा क्षेत्र में भी घूमता था। इसके बाद वह नगरोटा आ गया। यहां उसने एक दुकान पर भी काम किया। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान धरमेन कुमार मल्ला पुत्र शीतल प्रसाद मल्ला निवासी गांव धोरीघाट, गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अब तक उसने अपने बारे में पुलिस को यहीं जानकारी दी है।