{"_id":"5a76137b4f1c1bcb268b7f4e","slug":"51517687675-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी से सटे इलाकों में दिखे तीन सं दिग्\nध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी से सटे इलाकों में दिखे तीन सं दिग् ध
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आतंकी घुसपैठ से संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे राजबाग इलाके में शनिवार को सुरक्षा एजेंसियां उस समय और भी चौकन्नी हो गईं जब एक स्थानीय युवक ने उज्ज दरिया से सटे खेतों के नजदीक तीन संदिग्धों की हलचल की सूचना दी। इलाके की भौगोलिक स्थिति और पुराने आतंकी घुसपैठ के रूट को हल्के में न लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां फौरन हरकत में आईं। मौके पर पहुंची पुलिस, एसओजी और सेना की टीए बटालियन ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाकों को खंगालना शुरू कर दिया। सुबह ग्यारह बजे शुरू हुआ सर्च आपरेशन शाम छह बजे के करीब समाप्त हुआ। हालांकि इस दौरान कुछ कैप्सूल के अतिरिक्त पुलिस को मौके से कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
बडियाल गांव के एक युवक ने पुलिस को बताया कि वह उज्ज दरिया से सटे खेतों के नजदीक काम के सिलसिले में गया था। इसी बीच खेतों से कुछ दूरी पर सेना की वर्दी में तीन लोगों की हलचल देखी, जिसके बाद उनके पीछे जाने की भी कोशिश की, लेकिन वो उज्ज दरिया से होते हुए नेशनल हाईवे के इलाके की ओर बढ़ गए। युवक ने बताया कि संदिग्ध देखने के बाद वो गांव पहुंचा और अपने दोस्त को इस संबंध में बताया, जिसने पुलिस को सूचना दी और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
उधर जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भंवडवां से होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के बड़े इलाके को खंगालने का काम किया। दिन भर तलाशी अभियान में जुटी टीमों ने गुज्जर बस्ती से छिब्बा चक, रामपुर, चक वजीर लबजू, कोट पुन्नू, हरिया चक नर्सरी तक को भी खंगाला। हालांकि जिस जगह युवक ने संदिग्ध देखे थे वहां पुलिस ने कुछ कैप्सूल भी बरामद किए हैं। देर शाम तक कुछ भी हाथ नहीं लगा जिसके बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया।