{"_id":"593c4d544f1c1b7e3a8b4657","slug":"51497124180-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते इलाके में किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्रह वर्षीय किशोरी के पिता ने शुक्रवार को हीरानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर युवक विशाल जारंगल (20) निवासी वार्ड एक हीरानगर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक दो साल से लगातार किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसे धमकी दी कि किसी को भी यह बात न बताए। मामला तब प्रकाश में आया, जब एक जून को किशोरी ने उपजिला अस्पताल हीरानगर में एक बच्चे को जन्म दे दिया। बीएमओ हीरानगर ने बताया कि मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दे दी गई। हालांकि इसके बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एफआईआर संख्या 54/17 के तहत धारा 376 में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।