फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   51,000 pilgrims pay obeisance at Amarnath cave in just 3 days

Amarnath Yatra: शिवभक्तों में भारी उत्साह, तीन दिन में 51 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दरबार में पहुंचे

Tue, 02 Jul 2024 12:06 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jul 2024 12:06 AM IST
सार

तीसरे दिन 23437 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। जिससे केवल तीन दिनों में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 51,000 के पार पहुंच गई। जम्मू में तत्काल पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम पर टोकन पाने को देर रात से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
51,000 pilgrims pay obeisance at Amarnath cave in just 3 days
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से पहुंच रहे शिवभक्तों में भारी उत्साह है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन 23437 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। जिससे केवल तीन दिनों में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 51,000 के पार पहुंच गई। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा जारी है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6461 भक्तों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


जम्मू से गए जत्थे में बालटाल के लिए 1628 पुरुष, 525 महिलाएं, 7 बच्चे, 145 साधु और 16 साधवी हैं। इसी तरह पहलगाम के लिए 3203 पुरुष, 698 महिलाएं, 7 बच्चे, 187 साधु और 45 साधवी हैं। ये यात्री 265 छोटे बड़े वाहनों में जत्थे के साथ गए हैं। पिछले तीन दिन से आधार शिविर जम्मू से लगातार 6 हजार से अधिक यात्रियों का जत्था जा रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों का मौसम भी साथ दे रहा है। हालांकि जम्मू में पिछले दो दिन से तड़के बारिश के बाद दिन में मौसम खुलने से गर्मी के साथ उमस परेशान कर रही है। लेकिन यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। जम्मू में तत्काल पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम पर टोकन पाने को देर रात से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद भी श्रद्धालुओं के चेहरे पर थकान नहीं दिख ही है। बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोषों के साथ मंदिरों के शहर जम्मू में पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed