फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   500 companies of security force will be deployed in kashmir

अमरनाथ यात्रा में सुरक्षाबलों की 500 कंपनियों की हो सकती है तैनाती

Mon, 08 May 2017 07:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 08 May 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
500 companies of security force will be deployed in kashmir
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo

घाटी के मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार के लिए अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इसे देखते हुए जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को तैनात करने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन



सूत्रों की मानें तो इस साल की यात्रा में अब तक का सबसे बड़ा सुरक्षा अमला तैनात किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में 500 पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियों को तैनात किया जा सकता है। जम्मू कश्मीर पुलिस को छोड़ कर केंद्र से आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी की भी तैनात किया जाता है। पिछले वर्ष केंद्र ने सिर्फ 74 कंपनियां भेजी थीं, जबकि राज्य पुलिस ने 300 कंपनियों की मांग की थी, लेकिन इस साल 600 कंपनियों की मांग की जा सकती है। इस पर केंद्र की भी मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जितनी जरूरत होगी, उतने सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए वह आश्वस्त हैं। किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। यात्रा को लेकर जो कुछ भी सुरक्षा के लिए जरूरत होगी, उसको पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के हालातों को लेकर चिंतित है केंद्र सरकार

500 companies of security force will be deployed in kashmir
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo

घाटी के हालात से केंद्र भी पूरी तरह से वाकिफ है। इसलिए संभव है कि केंद्र सुरक्षा तंत्र में बड़ा इजाफा करेगा। बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र ने अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखकर ही अनंतनाग चुनाव में सुरक्षा कर्मियों की बड़ी संख्या देने से इंकार किया था, क्योंकि यदि चुनाव के लिए सुरक्षा कर्मी भेज दिए जाते तो यात्रा में कर्मियों को भेजने की दिक्कत आती।

लंगरों को मिले पूरी सुरक्षा
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रूट पर लगने वाले लंगर एसोसिएशन के महासचिव राजन गुप्ता ने मांग की है कि सरकार को लंगर वालों के लिए पूरी सुरक्षा देनी चाहिए। सेना और अन्य सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी जानी चाहिए कि अगर कोई यात्रा में खलल डालने की कोशिश करे तो उस पर बिना किसी इंतजार के कार्रवाई करें। वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed