{"_id":"6446e577cf00f6adbf0ae2d5","slug":"50-detained-including-15-ogws-in-poonch-attack-additional-security-forces-launched-in-search-operation-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Terror Attack: पुंछ हमले में पंद्रह ओजीडब्ल्यू समेत 50 हिरासत में, अतिरिक्त सुरक्षाबलों को उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Terror Attack: पुंछ हमले में पंद्रह ओजीडब्ल्यू समेत 50 हिरासत में, अतिरिक्त सुरक्षाबलों को उतारा गया
Tue, 25 Apr 2023 02:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:44 AM IST
सार
सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच से पता चलता है कि हमला से पहले आतंकी भिंबर गली-पुंछ रोड पर एक पुलिया के नीचे छिपे हुए थे। सैन्य वाहन आता देख पहले हमलावरों में शामिल स्नाइपर ने वाहन के आगे से फायर किया था।
विज्ञापन
राजोरी में उत्तरी कमान प्रमुख घटना की जानकारी लेते हुए
- फोटो : पीआरओ
विस्तार
जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर 20 अप्रैल को हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा एजेंसियों ने 15 ओवर ग्राउंड वर्कर्स समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ कर सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पहाड़ों एवं जंगलों में स्थित दर्जन भर गांवों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को उतारा गया है। भाटादूड़ियां, संगेयोट तथा आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच से पता चलता है कि हमला से पहले आतंकी भिंबर गली-पुंछ रोड पर एक पुलिया के नीचे छिपे हुए थे। सैन्य वाहन आता देख पहले हमलावरों में शामिल स्नाइपर ने वाहन के आगे से फायर किया। इसके बाद अन्य आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जांच में गाड़ियों पर 50 से अधिक गोलियों के निशान हैं। स्टील बुलेट से वाहन पर छेद भी हो गए हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सेना, सीआरपीएफ, एसओजी, एनएसजी कमांडो व पुलिस के जवान भाटादूड़ियां, संगेयोट सहित आसपास के इलाकों, जंगलों और नालों को खंगाल रहे हैं।
डॉग स्क्वॉयड, हेलिकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। गौरतलब रहे कि 20 अप्रैल को आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला किया था। इसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे।
आईईडी बिछाए जाने की आशंका पर बरती जा रही सतर्कता
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बल विशेष सतर्कता बरत रहे हैं क्योंकि आशंका है कि आतंकियों ने रास्ते में आईईडी लगा रखी होगी। खासकर गहरे नालों तथा गुफाओं में इसकी आशंका अधिक है। इलाके में कुछ प्राकृतिक गुफाएं भी मिली हैं, जिसका इस्तेमाल आतंकी अपने ठिकाने के रूप में करते रहे हैं।