फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 5 in Jammu division and 11 died in kashmir valley due to covid 19

Coronavirus in Jammu Kashmir: जम्मू संभाग में पांच और घाटी में 11 की मौत, सेशन जज समेत 610 संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 5 in Jammu division and 11 died in kashmir valley due to covid 19
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। जम्मू संभाग में शनिवार को पांच और कश्मीर में 11 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। जम्मू संभाग में पहली बार एक ही दिन में पांच लोगों की मौत हुई है। सभी मौतें जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हुई हैं। इसके साथ प्रदेश में यह आंकड़ा 608 पहुंच गया। कश्मीर संभाग से अब तक 563 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही उधमपुर में सेशन जज समेत, एसएमजीएस अस्पताल से दो डॉक्टर, एसओजी के दो जवान सहित प्रदेश में 610 नए संक्रमित मामले आए हैं, इसमें जम्मू संभाग से 118 और कश्मीर से 492 मामले हैं।

विज्ञापन


जिला जम्मू में शनिवार को 66 नए संक्रमित मामले सामने आए, जिसमें 29 ट्रैवलर और 37 अन्य वर्ग के मामले हैं। जम्मू में गजनसू बस्ती से एक 70 वर्षीय व्यक्ति और सतवारी से 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है। गंग्याल में तीन, एक निजी अस्पताल की प्रशासक, बजारत रोड से तीन सहित अन्य क्षेत्रों से नए संक्रमित मामले आए हैं।
विज्ञापन


संभाग में सांबा में 70 वर्षीय व्यक्ति, पुंछ से 45 वर्षीय व्यक्ति और किश्तवाड़ से 60 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। श्रीनगर से 211, बारामुला से 20, पुलवामा से 42, बडगाम से 42, अनंतनाग से 48, कुलगाम से 17, शोपियां से 5, कुपवाड़ा से 27, बांदीपोरा से 46, गांदरबल से 34, राजोरी से चार, कठुआ से 12, उधमपुर से 12, सांबा से छह, डोडा से पांच, पुंछ से छह, रियासी से सात संक्रमित मामले आए हैं। कुल 610 संक्रमित मामलों में से 76 ट्रैवलर और 534 अन्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में 593 मरीज ठीक हुए
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार को 593 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसमें जम्मू संभाग से 141और कश्मीर संभाग से 452 मरीज शामिल हैं। अब तक प्रदेश में 24398 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 5493 और कश्मीर संभाग से 18905 मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed