फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4g internet services resume in jammu region after two days of restriction

जम्मू सहित पांच जिलों में 2 दिन बाद शुरू हुई 4G इंटरनेट सेवा, भाजपा नेता की हत्या के बाद से थी बंद

Sat, 03 Nov 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Nov 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
4g internet services resume in jammu region after two days of restriction

किश्तवाड़ जिले में आतंकियों द्वारा भाजपा नेता की गुरूवार को हत्या के बाद से जम्मू सहित पांच जिलों में बाधित इन्टरनेट सेवा को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। किश्तवाड़ में बीजेपी के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना गुरूवार रात लगभग नौ बजे की है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश था। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया था और सेना तैनात कर दी गई थी। साथ ही जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इन इलाकों में इंटरनेट सिर्फ 2 जी स्पीड में दो दिनों से चल रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इन्टरनेट और मोबाइल बैंकिंग सहित सभी ऑनलाइन लेनदेन इन पांच जिलों में दो दिनों से ठप पड़े हुए थे। शनिवार शाम से 4जी सेवा दोबारा से शुरू कर दी गई है। ऐसे में लोगों को इन्टरनेट से जुड़ीं सुविधाओं का लाभ लेने में किसी समस्या का सामना नहीं कारण पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed