फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   49 candidates with criminal past in fray for last phases

अतिंम चरण में करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार

Mon, 15 Dec 2014 10:04 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
49 candidates with criminal past in fray for last phases

रियासत के विधानसभा चुनाव में इस बार करोड़पति प्रत्याशियों का जलवा है। चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशियों में 316 प्रत्याशी यानी 38 प्रतिशत करोड़पति प्रत्याशी हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कुल 831 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और प्रमुख विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) दोनों के 69 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसके बाद कांग्रेस के 56 फीसदी और भाजपा के 48 प्रतिशत प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति है।
विज्ञापन


चुनाव में भाग्य आजमा रहे 273 निर्दलियों में भी करोड़पति प्रत्याशियों की तादाद 27 प्रतिशत है। बसपा के 26 और पीपुल्स कांफ्रेंस के 50 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। पूरी रियासत में 831 में 49 प्रत्याशियों (06 प्रतिशत) पर आपराधिक मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कांग्रेस के नौ, पैंथर्स पार्टी के छह, नेकां और पीडीपी के पांच-पांच, भाजपा के चार और पीपुल्स कांफ्रेंस के दो उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 14 निर्दलीय प्रत्याशियों के खिलाफ भी मुकदमे चल रहे हैं।

क‌िस पार्टी में क‌ितने करोड़पत‌ि उम्मीदवार

49 candidates with criminal past in fray for last phases

पार्टी        कुल   प्रत्याशी करोड़पति
नेकां------------85---59
पीडीपी----------84---58
कांग्रेस----------86---48
भाजपा----------75---36
बसपा-----------50---13
पीपुल्स कांफ्रेंस ---26-- 13
किसान मजदूर पार्टी 20 --02
निर्दलीय --------273-- 73
कुल-------- 831---- 316

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed