{"_id":"5ebaf1958ebc3e90a074f40c","slug":"4802-industries-open-in-jk-jammu-city-news-jmu2097353173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 4802 औद्योगिक इकाइयां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 4802 औद्योगिक इकाइयां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर में 4802 औद्योगिक इकाइयों को चालू किया गया है। इसमें जम्मू संभाग में 2727 और कश्मीर संभाग में 2075 इकाइयां काम कर रही हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन और उनकी आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा रहा है।
उद्योग व वाणिज्य विभाग की निदेशक अनु मल्होत्रा ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, फ्लोर मिल्स, दुग्ध पदार्थ उद्योगों की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। लॉकडाउन के बीच एग्रो इंडस्ट्री को भी अनुमति दी गई। जीवन रक्षक दवाइयों के साथ संबंधित इकाइयों की पैकेजिंग सामग्री का उत्पादन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय श्रमिकों के साथ औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने की अनुमति दी गई। इसमें बड़े, मध्यम और छोटे उद्योग शामिल रहे। इन इकाइयों को 30 फीसदी और फार्मा सेक्टर में 60 फीसदी कर्मचारियों को काम करने की इजाजत है। औद्योगिक इकाइयों में एसओपी (स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) का गंभीरता के साथ पालन किया जा रहा है। इसके लिए इकाइयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग के आयुक्त सचिव मनोज दिवेदी ने एमएसएमईएस और जेके सीमेंट को विभिन्न विभागों की ओर से 15 मई तक बकाया भुगतान करने की समीक्षा की गई है।