फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   47 arrested in school burn case in kashmir

कश्मीर में स्कूल जलाने की घटनाओं में शामिल 47 शरारती तत्त्व गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 19 Jan 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
47 arrested in school burn case in kashmir
कश्मीर में जलाया गया एक स्कूल - फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में पांच महीने तक रही अशांति के दौरान 32 स्कूली इमारतों को जलाया गया है। इनमें 14 इमारतें पूरी तरह से जलकर राख हो गई जबकि 18 इमारतों को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की हुई है और अब तक 47 शरारती तत्त्वों को गिरफ्तार किया गया है। विधान परिषद में नेकां एमएलसी कैसर जमशेद लोन और डा. एस बशीर अहमद वीरी के सवाल के जवाब में शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने यह जवाब दिया। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि स्कूल जलाए जाने की घटनाओं के बाद मंडल प्रशासन की ओर से स्कूलों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए। इनमें वाच एंड वार्ड स्टाफ को तैनात करने के अलावा ग्रामीण स्तर की शिक्षा समितियों व नंबरदार, चौकीदार और लोकल ओकाफ कमेटियों, स्थानीय इमाम, समाज के गणमान्य लोगों, नियमित निगरानी, फायर सेफ्टी उपाए अपनाने और बेहतर रोशनी का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा स्कूली शिक्षा निदेशक ने सर्कुलर जारी कर ड्यिूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश जारी किए जिसमें स्कूलों में कम से कम एक अधिकारी को राउंड द क्लाक ड्यिूटी देने को कहा गया। विपक्षी नेकां व कांग्रेस सदस्यों खासतौर से कैसर जमशेद लोन, डा. एस बशीर अहमद वीरी व कांग्रेस के गुलाम नबी माेंगा ने कहा कि सरकार ने सर्कुलर जारी कर शिक्षकों से चौकीदारी का काम करवाया।


उन्होंने कहा महिला शिक्षकों को रात को स्कूलों में रुकने को कहा गया जोकि प्रताड़ना है। इस मामले में नेकां व कांग्रेस सदस्यों की पीडीपी व भाजपा सदस्यों से तीखी नोंकझोक भी हुई। पीडीपी एमएलसी यासिर रेशी व भाजपा के सोफी युसुफ ने कहा कि स्कूल जलाने की घटनाओं में कौन लोग शामिल है इसका पता अब रियासत के लोगों को लग चुका है। हंगामा और शोरगुल के दौरान नेकां व कांग्रेस सदस्य सदन से वाक आउट कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed