फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   42668 crore spent on road infrastructure from the Prime Minister's Development Package in Jammu and Kashmir

विकास पथ पर जम्मू-कश्मीर: इन परियोजनाओं से बदल रही तस्वीर, पेश हैं ये आंकड़े

Mon, 15 Mar 2021 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 03:36 PM IST
सार

  • 17 बड़ी सड़क व सुरंग परियोजनाओं पर काम जारी
  • चिनैनी नाशरी टनल का काम पूरा हो चुका है
  • बनिहाल काजीगुंड हाइवे टनल का कार्य अंतिम चरण में

विज्ञापन
42668 crore spent on road infrastructure from the Prime Minister's Development Package in Jammu and Kashmir
टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 42668 करोड़ की राशि सड़क ढांचे को मजबूत करने पर खर्च हो रही है। इस राशि से 17 बड़ी सड़क व सुरंग परियोजनाओं पर काम जारी है। दो परियोजनाओं पर काम पूरा भी हो चुका है। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी।

विज्ञापन


2519 करोड़ की राशि से चिनैनी नाशरी टनल (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल) का काम पूरा हो चुका है। जम्मू-उधमपुर सड़क चौड़ीकरण का कार्य 1814 करोड़ की राशि से पूरा किया जा चुका है। बनिहाल काजीगुंड हाइवे टनल का कार्य अंतिम चरण में है। इस टनल के निर्माण पर 1987 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। काजीगुंड से श्रीनगर से हाइवे चौड़ीकरण का कार्य 1100 करोड़ की राशि से जारी है। उधमपुर से रामबन सड़क चौड़ीकरण का कार्र्य भी अंतिम चरण में है। इस कार्र्य पर 1709 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। इसके लिए जम्मू रिंग रोड पर करीब 1400 करोड़ व श्रीनगर रिंग रोड पर 1860 करोड़ की अनुमानित राशि खर्च होने के आसार हैं।
विज्ञापन

 
क्रमांक परियोजना अनुमानित राशि
1 श्रीनगर से बनिहाल सड़क चौड़ीकरण 795 करोड़
2. काजीगुंड से बनिहाल 1386 करोड़
3. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल  2519 करोड़
4. जम्मू से उधमपुर सड़क चौड़ीकरण 1814 करोड़
5. रामबन से बनिहाल  2137 करोड़
6. भारत माला के तहत गुलमर्ग रोड  2169 करोड़
7. जोजिला टनल  9090 करोड़
8. जम्मू-अखनूर पुंछ रोड  5100 करोड़
9. चिनैनी-सुद्धमहादेव टनल 2100 करोड़
10. लचुलुंगा पास और तगालांग पास  5000 करोड़
11. बटोत-किश्तवाड़-सिंथनपास-अनंतनाग रोड 130 करोड़
12. जम्मू रिंग रोड 1400 करोड़
13. श्रीनगर रिंग रोड 1860 करोड़
14. कारगिल जंस्कार रोड 1800 करोड़
15.
16.
श्रीनगर-उड़ी एलओसी रोड
श्रीनगर-शोपियां काजीगुंड रोड
1707 करोड़
1800 करोड़

यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed