{"_id":"5cafaa25bdec2214666d917b","slug":"41555016229-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों पर रही भीड़, तो बाजार रहे सूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों पर रही भीड़, तो बाजार रहे सूने
Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पोलिंग बूथों में दिनभर मतदाताओं की खूब भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग मतदान के लिए पहुंचे। इसके चलते बाजारों में रौनक गायब ही रही। दोपहर तक बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद ही रहीं। परेड, फट्टू चौगान, पुरानी मंडी, सिटी चौक, गांधी नगर, रघुनाथ, गुम्मट, न्यू प्लांट और अन्य बाजारों में रौनक कम रही। दुकानों में खरीददारी करने को भीड़ नहीं उमड़ी। वहीं, कुछ दुकानदारों ने दुकानें मतदान के कारण बंद रखी। शाम तक बाजारों में लोगों की आवाजाही न के बराबर ही रही। दुकानों में दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। मतदान होने के कारण लोग मतदान करने पोलिंग बूथों में ही व्यस्त रहे। ऐसे में लोगों ने खरीददारी करने में कम रुचि दिखाई। वहीं, दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने के कारण भी लोग घरों से नहीं निकले। मोती बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद गुप्ता ने कहा कि चुनाव के कारण लोग व्यस्त रहते हैं। दुकानों में कम संख्या में खरीदारी करने पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी हैं। सब्जी मंडी बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि मतदान एक ही दिन होता है। ऐसे में अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी है।
आम जरूरत का सामान पहुंचा समय पर
दुकानों में ब्रेड, दूध समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री समय पर पहुंची। वहीं, ग्रामीण इलाकों से होने वाली दूध की सप्लाई भी समय पर पहुंची। ऐसे में लोगों को राहत रही है।
विज्ञापन
आम जरूरत का सामान पहुंचा समय पर
दुकानों में ब्रेड, दूध समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री समय पर पहुंची। वहीं, ग्रामीण इलाकों से होने वाली दूध की सप्लाई भी समय पर पहुंची। ऐसे में लोगों को राहत रही है।
विज्ञापन