{"_id":"5c616116bdec2273875d58d2","slug":"41549885718-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। महान संत गुरु रविदास के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरु रविदास सभा की तरफ से कस्बे में रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जो कस्बे के विभिन्न बाजारों से होती हुई दियानी आश्रम में समाप्त हुई। कस्बा के कैली मंडी मैदान पर जिले भर से लोग पहुंचे। शोभा यात्रा का लोगों ने हर्षोल्लास से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीश्री 108 स्वामी गुरु गुरदीप गिरी महाराज पठानकोट वालों की देखरेख में निकाली गई शोभा यात्रा में काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों को गुरदीप गिरी महाराज ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कैली मंडी मैदान से शुरू हुई शोभा यात्रा बार्डर मार्ग, मुख्य चौक, लिंक मार्ग, सुंब मार्ग, हरी सिंह चौक से होते हुए हाईवे से दियानी गुरु रविदास भवन पहुंची। जहां वक्ताओं ने गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने को कहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. देवेंद्र मन्याल, पूर्व विधायक यशपाल कुंडल, कांग्रेस नेता सुभाष भगत, सभा के जिला प्रधान सरदारी लाल, पूर्व प्रधान भगवान दास, सभा के सचिव एवं पार्षद तारा चंद आदि भी प्रमुख रूप से शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे।