{"_id":"5a5d04614f1c1b66268b4963","slug":"41516045409-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को चुनावी से किया जाए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को चुनावी से किया जाए मुक्त
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। युनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षा खंड हीरानगर, मढ़ीन व सल्लन के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन सोमवार को ढल्ली स्कूल में हुआ। इसमें शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों को पेश आ रही चुनौतियाें पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में मंाग की गई कि एसएसए व आरएमएसए स्कीमों के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों को बकाया वेतन जल्द दिया जाए। स्कूलों में पानी, शौचालय व सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। उन्हाेंने कहा कि कश्मीर प्रंात की तर्ज पर जम्मू में भी शिक्षकों को पंचायत चुनाव की ड्यूटी से मुक्त किया जाए। सम्मेलन में तीनों खंडों में नई इकाइयों का गठन भी किया गया। सम्मेलन के दौरान एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह, महासचिव राजीव कुमार ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों की तमाम पुरानी मांगे पूरी की जाएं। सम्मेलन की अध्यक्षता रूप चंद ने की, जबकि इस मौके पर रामपाल, शमशेर सिंह, रछपाल सिंह, केवल कृष्ण आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो