आर्मी ने किया 400 लोगों का फ्री इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों के इलाज के लिए सोमवार को मेडिकल कैंप लगाया। इस कैंप में सेना ने 400 लोगों का फ्री इलाज किया।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए सेना ऐसे कैंपों का आयोजन करती रहती है।
सेना ने कश्मीर के सरकुटी के एक सरकारी स्कूल में मेडिकल कम वेटनरी कैंप लगाया था। जिसके तहत लोगों का इलाज किया गया।
कैसर के प्रति किया गया जागरुक
इस मेडिकल कैंप का उद्घाटन स्थानीय सरपंच द्वारा किया गया। इस कैंप में पांच आर्मी के मेडिकल ऑफिसर, सिविल मेडिकल ऑफिसर समेत कई अन्य डाक्टर शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को कैसर के प्रति जागरुक किया गया। रिटायर्ड कैप्टन रितु ने लोगों के कैंसर से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई। रितु खुद भी कैंसर पीड़ित रह चुकी है।
इस मेडिकल कैंप में 400 लोग को मुफ्त इलाज किया गया। इसके तहत 128 महिलाओं, 93 बच्चों को इलाज की सुविधा दी गई।
इसके अलावा लगभग 900 मवेशियों का भी इलाज किया गया और उनके मलिकों को सलाह दी गई।