{"_id":"5f9067bc8ebc3e5be50e8aa0","slug":"40-soldiers-martyred-in-jammu-and-kashmir-this-year-against-terror-said-dgp-dilbagh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के खिलाफ इस साल जम्मू-कश्मीर में 40 जवानों ने दी शहादत : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक के खिलाफ इस साल जम्मू-कश्मीर में 40 जवानों ने दी शहादत : डीजीपी
Wed, 21 Oct 2020 10:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह
- फोटो : बासित जरगर
आतंकवाद के खिलाफ व अन्य हिंसक घटनाओं में जम्मू-कश्मीर में पिछले एक वर्ष में 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। इनमें से 13 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान हैं। यह बात पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने जेवन में पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि शहीदों में अनंतनाग के पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ भी शामिल हैं। जो आतंकियों से मुकाबले में शहीद हुए। उन्होंने कहा कि शहीद इंस्पेक्टर की बच्ची रोते हुए उनसे बोली कि वो उनके पिता की तरह बहादुर बनना चाहती और उनकी ही तरह आतंक के खिलाफ लड़ना चाहती हैं। उन्होने कहा इस जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 में लद्दाख में चीन के हमलावरों के साथ लोहा लेते हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों ने अपनी जान न्यौछावर की थी। तब से इस दिन को शहीदों के लिए सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन