पानी नहीं था इस लिए बंद कर दिए टॉयलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के जम्मू संभाग में एक हजार से अधिक ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जहां शौचालय की सुविधा नहीं है। जिन स्कूलों में शौचालय हैं, वहां पानी का इंतजाम नहीं।
पानी का कनेक्शन नहीं होने से इन शौचालय में ताला जड़ा गया है। हालांकि, स्कूलों में शौचालय का बंदोबस्त करने के लिए अब शिक्षा विभाग जम्मू संभाग में तकरीबन चार करोड़ रुपये खर्च करेगा।
दरअसल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में तो शौचालय सुविधा का इंतजाम कर दिया गया है, लेकिन प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में हालात अब भी खराब हैं।
एक हजार से अधिक स्कूलों में सुविधा नहीं
सभी स्कूलों में अब तक शिक्षा विभाग शौचालयों का निर्माण नहीं करवा पाया है। इसका सबसे बड़ा कारण फंड की कमी रहा है। शौचालयों की कमी वाले ज्यादातर सरकारी स्कूल पहाड़ी क्षेत्रों में हैं।
फिलहाल, शौचालयों के लिए काम किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि जिन प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शौचालय का बंदोबस्त है, वहां पानी का कनेक्शन ही नहीं है। पानी की सुविधा नहीं होने से मजबूरन इन शौचालयों में ताला लगा दिया गया है।
शौचालय नहीं होने को गंभीरता से लिया गया है। इस पर काम किया जा रहा है। एनएचपीसी और स्टेट पावर डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने स्कूलों में शौचालय के के लिए चार करोड़ मंजूर किए हैं।
एनएचपीसी तीन और स्टेट पावर कार्पोरेशन एक करोड़ देगा। शिक्षा विभाग 15 अगस्त से पहले सभी स्कूलों में शौचालय उपलब्ध करवाने का लक्ष्य पूरा कर लेगा। -सिमरन दीप सिंह, शिक्षा निदेशक जम्मू