{"_id":"281baa1533d69e0a34951a72075c4ed7","slug":"4-ieds-fitted-in-pressure-cooker-recovered-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर में लगाई गई IED बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर में लगाई गई IED बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 21 Jan 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने बुधवार को पुंछ जिले में आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने पुंछ से प्रेशरकुकर और सिलेंडर में लगी हुई चार आईईडी बरामद की है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ आधिकारी के मुताबिक रुटीन गश्त के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने बुधवार शाम पुंछ जिले की सलहोत्री चेक पोस्ट पर प्रेशरकुकर और एपीजी के गैस सिलेंड़र से जुड़ी हुई चार आईईडी बरामद की।
विज्ञापन
सेना की बम निरोधक दस्ते ने इन सभी आईईडी को समय रहते निष्क्रिय कर दिया। जिससे आतंकियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई।